Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के पल्लवपुरम में घर में घुसा तेंदुआ, दहशत

मेरठ के पल्लवपुरम में घर में घुसा तेंदुआ, दहशत

मेरठ(हि.स.)। वन्य जीवों के आबादी में आने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को 01 तेंदुआ पल्लवपुरम फेज-2 में घर में घुस गया। घर के लोगों ने खुद को 01 कमरे में बंद करके पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग के जाल से निकल कर तेंदुआ भाग निकला। दोनों विभाग तंेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं।

पल्लवपुरम फेज-2 की क्यू पॉकेट में शुक्रवार सुबह अचानक 01 तेंदुआ आ गया। इसके बाद तेंदुआ 01 मकान में घुस गया। तेंदुए को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए और उन्होंने खुद को 01 कमरे में बंद करके पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ वन सुभाष चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पल्लवपुरम पुलिस ने गली को दोनों ओर बंद करके वन विभाग की सहायता से तेंदुए को पकड़ने की तैयारी शुरू की। घर के बाहर जाल लगा दिया गया। मकान से बाहर निकला तेंदुआ सीधे जाल में फंस गया। इस दौरान तेंदुए की उछलकूद से जाल की गांठ खुल गई और तेंदुआ भाग निकला। वन विभाग और पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ पड़ी। फिलहाल दोनों विभागों की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular