Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के दौराला गाँव पहुँचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन

मेरठ के दौराला गाँव पहुँचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन

मेरठ (हि.स.)। खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेल साक्षरता प्रचार वाहन बुधवार को दौराला गांव पहुंचा। इस दौरान वीडियो प्रदर्शित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी के. बालाजी को ज्ञापन दिया।

खेल साक्षरता प्रसार वाहन बुधवार को पाँचवें चरण में मेरठ जिले के दौराला गांव में पहुँचा। जहां गाँव में वीडियो प्रदर्शित कर खेल प्रवेशिका, नो स्पोर्ट्स और खेल कैलेंडर वितरित किए गए। गाँव में भारी तादाद में ग्रामीण बच्चे, महिला और पुरूष के साथ-साथ ग्राम प्रधान भी उत्सुकता से इस खेल साक्षरता वाहन को देखने पहुँचे। इस वाहन में लगी बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर दर्शकों को खेल के ऊपर बनी 03 डाक्यूमेंटी फिल्म दिखाई। ’स्पोर्ट्स ए वेे ऑफ लाइफ’ संस्था के प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी के. बालाजी को खेल के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन भी दिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. कनिष्क पाण्डेय ने ग्रामीणों को वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। उन्होंने बच्चों को ओलम्पिक खेलों के बारे में बताया तथा खेलोन्मुख करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि गाँव के लिए प्रशासन से खेल मैदान उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे और खेल उपकरण भी उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। उन्होंने हर उम्र के लोगों से खेलने का आह्वान किया और खेल को सिर्फ मेडल जीतने के नजरिये से ना देखने का आग्रह किया। खेल को एक मनोरंजन के रूप में तथा शारीरिक व्यायाम और चरित्र निर्माण के स्त्रोत के रूप में देखने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, संस्था के प्रतिनिधि, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular