Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के खानपुर गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में आए लोग

मेरठ के खानपुर गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में आए लोग

मेरठ (हि.स.)। एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है। परतापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बुधवार को लोगों ने तेंदुआ देखा है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए की खोज शुरू कर दी है।

परतापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बुधवार को किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। तेंदुआ देखकर देवेंद्र वहां से भाग खड़ा हुआ और उसने गांव में आकर इसकी जानकारी दी। जंगल में तेंदुआ होने की खबर से किसानों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर तेंदुए की तलाश शुरू की। तेंदुए के पंजों के आधार पर उसकी खोज की जा रही है। बताया जाता है कि तेंदुआ शहर की ओर गया है। इसलिए तेंदुए को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ विधान चंद्र और क्षेत्रीय वन अधिकारी रिठानी तारादत्त जोशी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन करके तेंदुए की तलाश की जा रही है। उप प्रभागीय वन अधिकारी मेरठ को भी तत्काल क्षेत्र के ग्रामीणों को इस बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। खानपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीमों द्वारा सघन काम्बिंग ऑपरेशन जारी है। आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। तेंदुए की तलाश की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular