Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : कांग्रेस दफ्तर में लगेंगे वरिष्ठ नेताओं के चित्र

मेरठ : कांग्रेस दफ्तर में लगेंगे वरिष्ठ नेताओं के चित्र

मेरठ (हि.स.)। मेरठ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को सम्मान देने के लिए उनके चित्र पार्टी कार्यालय में लगाए जाएंगे। मंगलवार को हुई कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। 

 बैठक में पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भाव पूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। बैठक में तय हुआ कि जिला कांग्रेस कमेटी की दिग्गज नेता पूर्व सांसद शान्ति त्यागी, पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जरनल शाहनवाज खान, पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्म दिवाकर के चित्र कार्यालय में लगाए जाएंगे। इससे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को इन नेताओं के संघर्षों और समर्पण के बारे में जानकारी मिलेगी।
  बैठक में सभा प्रदेश सचिव सचिव अजित डोला, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर मनोज त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, हेमचन्द ठेकेदार, आदित्य प्रकाश शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, मोनिंदर सूद बाल्मिकी, धूम सिंह, राकेश मिश्रा, आशा राम, हरीश त्यागी, योगी जाटव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular