Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: एसएसपी ने ली परेड की सलामी, किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

मेरठ: एसएसपी ने ली परेड की सलामी, किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

मेरठ (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन जाकर शुक्रवार परेड की लेकर परेड का निरीक्षण किया। एसएसपी ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों से परेड में दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई।

एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के लिए फिट रहना अनिवार्य है। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन शाखा, यूपी 112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, आवासीय परिसर, भोजनालय, बैरिक, स्टोर, व्यायामशाला, क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को कई निर्देश दिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular