Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठः सर्राफ ने मामूली बात पर पिता को गोली से उड़ाया

मेरठः सर्राफ ने मामूली बात पर पिता को गोली से उड़ाया

मेरठ (हि.स.)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक सर्राफ ने अपने पिता को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद आरोपित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस पर भी फायरिंग की। शनिवार देर रात किसी तरह उसे गिरफ्तार किया। 

ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास सर्राफ विनोद वर्मा रहते थे। शहर सराफा में उनकी सर्राफ की दुकान है। उनका बड़ा किशन, राजीव और गोविंद भी सर्राफ है। शनिवार रात विनोद का अपने बेटे किशन से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर किशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को पिता के मुंह में डालकर गोली चला दी। बुरी तरह घायल विनोद को केएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद किशन ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आधी रात को किसी तरह से पुलिस ने किशन को गिरफ्तार किया।
भीड़ ने पुलिस से छीनकर किशन की पिटाई कर दी। पुलिस लाठीचार्ज कर किसी तरह किशन को सुरक्षित थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि किशन का अपनी पत्नी और भाइयों से भी विवाद हो चुका है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular