-मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाए जाने के लिए केंद्र सरकार से होगी बात
सुलतानपुर (हि.स.) । पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने शनिवार को अपने दौरे के दूसरे दिन भी कुड़वार व बल्दीराय विकासखंड परिसर में 793 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। सांसद मेनका संजय गांधी ने लाभार्थियों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी कर्मचारी को सुविधा शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
सांसद श्रीमती गांधी ने बताया कि उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में 90हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास का वितरण किया था,अगले वित्तीय वर्ष उन्हें 49000 पात्र लोगों को पीएम आवास का वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में 11000 लोगों को प्रधानमंत्री आवास का वितरण किया गया।आवास के पात्रता चयन को लेकर चल रहे भ्रष्टाचार पर वह बेहद सख्त दिखाई पड़ी, । उन्होंने बताया कि विकास विभाग के एक लिपिक के द्वारा नौकरी देने के नाम पर 3लाख रुपये की वसूली की शिकायत उन्हें मिली है,जिसकी उच्चस्तरीय जांच के निर्देश सांसद ने दिए हैं।केएनआईटी में चल रही संविदा कर्मियों की भर्ती में भी अनियमितता की शिकायत पर भी उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। श्रीमती गांधी ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाए जाने के लिए केंद्र सरकार से बात करने की भी बात कही।इसके पूर्व श्रीमती गांधी ने जिला मुख्यालय पर स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों की जन शिकायतों का निस्तारण किया।
ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक कृष्णकांत पांडे ने बताया कि ऐसे चयनित लाभार्थी जिन्हें पीएम आवास नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, उनके चयन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है,अगली सूची में उनका नाम आने की पूरी संभावना है। परियोजना निदेशक ने कहा कि सांसद द्वारा लिपिक पर लगे आरोपों की जांच उन्होंने शुरू कर दी है, सत्यता पाए जाने पर लिपिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– पीएम आवास पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे
प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी संगीता, माधुरी व भानमती ने कहा कि आज वह बेहद खुश हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के मिलने से अब वह बिजली का कनेक्शन ले सकेंगी। लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि बरसात में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना है।
दयाशंकर
