-सांसद 17 मार्च को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित दिशा बैठक की करेंगी अध्यक्षता
सुलतानपुर(हि.स.)।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी तीन दिवसीय दौरे पर 15 मार्च को संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं।श्रीमती गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा नोएडा, यमुना -आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए शाम 4:00 बजे संसदीय क्षेत्र के कूरेभार पहुंचेंगी।
श्रीमती गांधी वहां से सीधे हयातनगर जाकर न्यायपंचायत स्तर पर प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगी।इसके बाद श्रीमती गांधी शहर के करौंदिया, सीताकुंड एवं ठठेरी बाजार वार्ड में आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण व होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी ।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी 16 मार्च को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर में पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ कोविड-19 से प्रभावित अभिभावकों के बच्चों को लैपटॉप बांटेंगी। क्षत्रिय भवन सभागार में जिला युवा उत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगी।
दयाशंकर
