Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेनका गाँधी का तीन दिवसीय दौरा, दिशा बैठक एवं हेल्थ एटीएम का...

मेनका गाँधी का तीन दिवसीय दौरा, दिशा बैठक एवं हेल्थ एटीएम का करेंगी लोकार्पण

-कादीपुर,अखंडनगर एवं दोस्तपुर में गरीबों को वितरित होगा आवास स्वीकृत पत्र

सुलतानपुर (हि.स.)।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार 28 दिसम्बर को संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। सांसद श्रीमती गांधी 29 दिसम्बर को कादीपुर विकासखंड परिसर में गरीबों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित करेंगी। सीएससी अखंडनगर में हेल्थ एटीएम मशीन का लोकार्पण करेंगी। अखंडनगर विकास खंड परिसर में गरीबों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित करेंगी। अलीपुर कांपा में राम आसरे तिवारी के आवास पर चाय पर चर्चा होगी। श्रीमती गांधी दोपहर बाद दोस्तपुर विकासखंड परिसर में गरीबों को आवास स्वीकृत पत्र एवं रामलीला मंच चौक घंटाघर दोस्तपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular