Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेदांता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास से मिले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद...

मेदांता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास से मिले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

महंत नृत्य गोपाल दास विगत तीन दिनों से मेदांता हास्पिटल में भर्ती हैं। बृजेश पाठक ने हास्पिटल के चिकित्सकों से भी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सबसे पहले मेदांता हास्पिटल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष का कुशल क्षेम जाना। उनके साथ विहिप के शरद शर्मा भी थे। चिकित्सकों के मुताबिक महाराज के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular