Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेदांता ने बुलेटिन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत बतायी नाजुक

मेदांता ने बुलेटिन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत बतायी नाजुक

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। वे पिछले कई दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल मेडिकल डायॅरेक्टर डॉ. संजीव गुप्ता ने रविवार को उनके स्वास्थ्य संबंधी बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत काफी नाजुक है। उनके स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार नजर रखे हुए है। उन्हें जीवनरक्षक दवाएं लगातार दी जा रही हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मुलायत के स्वास्थ्य संबंधी मिल रही ताजा बुलेटिन समाजवादी पार्टी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर कर रही है।

मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। मुलायम सिंह के परिजनों ने लोगों से अपील की कि नेताजी ठीक हैं लेकिन लोग अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular