Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कम्प

मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कम्प

जौनपुर (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारकर दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है। यदि दवाई मानक के अनुरूप नहीं मिली तो दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग विभाग की छापेमारी से दवा व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।

ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी मंगलवार को अपनी टीम के साथ जहांगीराबाद मोहल्ले में संचालित मां काली मेडिकल एजेंसी पर औचक छापा मारा। करीब दो घंटे तक दवाओं की जांच पड़ताल की, कुछ संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए डीआई ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में नकली, एक्स्पायरी दवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आज इसी सिलसिले में जहांगीराबाद में मां काली मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की गई है, जांच में यहां सब कुछ ठीक मिला है। कुछ दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया, यदि जांच में दवा मानक के अनुरूप नहीं मिला तो दवा कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular