Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

कानपुर(हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल उर्सला के पास बने एक मेडिकल स्टोर में गुरुवार को लाखों की चोरी हुई है।

कोतवाली प्रभारी सूर्य बली पाण्डेय ने बताया कि उर्सला अस्पताल के पास स्थित प्रिया मेडिकल स्टोर के संचालक ने चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की देर रात को स्टोर बंद करके घर गए थे। गुरुवार की सुबह संचालक मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। संचालक के मुताबिक, चोर ताला तोड़कर नकदी एवं कीमती सामान माल उठा ले गए।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात हुई है। कितने की चोरी हुई है अभी तक स्टोर संचालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular