Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल स्टोरों से उगाही में पांच फर्जी सीआईडी ऑफिसर गिरफ्तार

मेडिकल स्टोरों से उगाही में पांच फर्जी सीआईडी ऑफिसर गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। खेकड़ा पुलिस ने अन्तरराज्यीय गिरोह के पांच फर्जी सीआईडी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी अधिकारी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी का ड्रामा कर लाखों की उगाही कर रहे थे। इस गिरोह में दो महिलाए और तीन पुरुष शामिल है, जिन्होंने गाजियाबाद, शामली, दिल्ली बागपत सहित कई स्थानों से करोड़ों की उगाही की है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि खेकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग सीआईडी बनकर उनके मेडिकल स्टोर बंद करने की धमकी देते हुए लाखों रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाल बिछाया और उगाही के 65 हजार रुपये लेने के लिए आये पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पांच आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पांचों के बारे में जांच की तो उनके आईडी कार्ड फर्जी निकले।

पूछताछ में पता चला है कि इन अरोपितों ने दिल्ली, शामली, गाजियाबाद, बागपत सहित अन्य जनपदों और राज्यों में करोड़ों की उगाही की है। पकड़े गये आरोपितों में गाजियाबाद निवासी अंकुश, अनिल, दिल्ली निवासी यामीन खान के अलावा दो और महिलाएं शामिल हैं। इनके खिलाफ खेकड़ा व बालैनी थाने पर मामला पंजिकृत है। ये लोग दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाते थे।

टीवी सीरियल देखकर बनाया था प्लान

पुलिस पुछताछ में पकड़े गये आरोपितों ने बताया कि टीवी पर चल रहे सीआईडी सीरियल को देखकर उन्होंने प्लान बनाया था, जिसमें दो महिला व तीन पुरुष की टीम तैयार की गयी। सीआईडी के फर्जी आईकार्ड तैयार किये गये और उगाही शूरू कर दी। आरोपित अब तक करोड़ों रुपये की उगाही कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular