Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल कॉलेज से अपह्त हुआ बच्चा बरामद

मेडिकल कॉलेज से अपह्त हुआ बच्चा बरामद

मेरठ (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज से अपहृत नवजात को पुलिस ने बरामद कर लिया। एक पुजारी के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया है।

किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला निवासी नीनू की पत्नी डोली ने मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया था। सोमवार की दोपहर को एक युवक बच्चे को टीका लगवाने की बात कहकर ले गया था। बाद में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया। मेडिकल पुलिस अपहृत बच्चे की खोज में जुटी थी। बुधवार की देर रात पुलिस ने नवजात को नौचंदी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस बच्चे को गांधी आश्रम स्थित मंदिर के पुजारी के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चे को बरामद करके आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया है। बरामद बच्चे को लेकर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और डॉक्टरों को सौंप दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिवाकर की जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ मिला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular