Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में हुई पहली लीवर सर्जरी

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में हुई पहली लीवर सर्जरी

मेरठ (हि.स.)। योगी सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सूरत बदल दी है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक ने काम करना शुरू कर दिया है। मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में पहली लीवर सर्जरी हुई।

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर दिया है। प्रदेश के मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर और झांसी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक ने काम करना शुरू कर दिया है। इन ब्लॉक में मरीजों को जटिल रोगों की आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध होने लगी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विकसित इन सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, कार्डियोलॉजी विभाग, न्यूरोलॉजी ओपीडी, आधुनिक वार्ड, कैथ लैब, ईसीजी रूम, नेफ्रोलॉजी ओपीडी, इकोकार्डियोग्राफी एवं सीटीवीएस सुविधा उपलब्ध है। मेरठ के एमएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में पहली लीवर सर्जरी की गई है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावी हो रही हैं। सुपर स्पेशिलिटी विभाग के डॉ शिबुमोन ने इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पाण्डेय ने बताया कि मरीज के लीवर के मध्य भाग में फोड़ा हो गया था, इसलिए उसके लीवर के मध्य भाग को काटकर निकलना पड़ा। इसी तरह से बाल ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुनेश तोमर ने 13 वर्ष आयु के बाल रोगी का एओर्टिक सिनोसिस का सफल ऑपरेशन किया। इस मरीज के हृदय की स्थिति बहुत खराब थी और केवल 10 प्रतिशत कार्य कर रहा था। इस मरीज का डॉ. मुनेश और डॉ. धीरज सोनी ने बैलून विधि से ऑपरेशन किया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज को नई दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular