लखनऊ(हि.स.)। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज की नवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एमबीबीएस की छात्रा ने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कॉलेज के चीफ वार्डेन अभिषेक चौधरी ने बताया कि मूलरूप से बिहार की रहने वाले कौशल किशोर की बेटी मृणाल सिंह (23) एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हॉस्टल की नवी मंजिल की बालकनी से कूद गई। उसे आनन-फानन कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दीपक
