Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल कॉलेज एलपीए लैब शुरू, जल्दी होगी टीबी की जांच

मेडिकल कॉलेज एलपीए लैब शुरू, जल्दी होगी टीबी की जांच

मेरठ (हि.स.)। विश्व क्षय रोग दिवस पर राष्ट्रीय क्षय रोग उम्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में बुधवार को एलपीए लैब शुरू हो गई। इससे टीबी की जांच समय से हो सकेगी और इसका मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा। 

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लाइन प्रोब ऐसे (एलपीए) लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर से डिजिटल माध्यम से किया। बुधवार को मेडिकल काॅलेज में मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने लैब का शुभारंभ फीता काटकर किया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि लैब की स्थापना से टीबी के मरीजों की जांच समय से की जा सकेगी। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नई दिशा मिलेगी। 
पहले मेरठ एवं आसपास के जिलों की जांच के लिए टीवी मरीजों के सैंपल आगरा में स्थित आईआरएल लैब में भेजे जाते थे। जिसकी रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था। इससे टीबी के मरीजों के इलाज में देरी हो जाती थी। एलपीए लैब के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित होने से अब मेरठ एवं आसपास के जिलों के टीबी के मरीजों की जांच समय से हो सकेगी। आगरा के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह पहली एलपीए लैब है जिससे टीबी की जांच के साथ-साथ यह भी पता चल जाएगा कि मरीज के लिए कौन सी दवाई उपयुक्त रहेगी। अभी तक मेडिकल कॉलेज में टीबी के लिए सीबी नाट, कल्चर एंड डीएसटी जांच की सुविधा उपलब्ध थी।
एलपीए लैब के प्रारंभ होने से अब टीवी की विस्तृत जांच भी की जा सकेगी। विधायक सोमेंद्र तोमर ने लैब के प्रारंभ होने पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, डीअीओ डॉ. एमएस फौजदार, डॉ. अमित गर्ग, डाॅ. प्रियंका यादव, डॉ. धीरज बालियान, डॉ. विभु साहनी, डॉ. दिनेश राणा, पार्षद सचिन त्यागी, गुड्डू गगोल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular