Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेट्रो व रैपिड रेल की लाइन से तांबे के तार चोरी करने...

मेट्रो व रैपिड रेल की लाइन से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

-दिल्ली, एनसीआर में था गिरोह सक्रिय,20हजार का इनामी है आरोपित

गाजियाबाद(हि.स.)।क्राइम ब्रान्च ने रविवार को मुरादनगर इलाके से लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर में निरुद्ध होने के साथ उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एडीसीपी (क्राइम)सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी शिवपुरी आलोक पार्क के पास हावड़ा कोलकाता पश्चिम बंगाल निवासी गुलज़ार है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनपढ़ है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है तथा दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता है। गुलजार ने बताया कि उसका रैपिड मेट्रो लाइन से तांबे के तार चोरी करने वाले चोरों का एक गिरोह है, जिसमें उसके अलावा सैफ मलिक, जुल्फिकार उर्फ जुल्लू, जावेद, कलीम उर्फ सिद्धू, जावेद मलिक व समीर मलिक गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।

उसका गिरोह नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो व रैपिड मेट्रो की लाइन से तांबे के तार चोरी करते हैं तथा चोरी के तांबे के तारों को बेचने से जो रुपये मिलते हैं, उसे ये लोग आपस में बाँट लेते है ।उन रुपयों से अपने घर के खर्च चलाते व अपने शौक पूरे करते हैं। पूर्व में इनके द्वारा जनपद गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी, लिंक रोड, इन्दिरापुरम व मुरादनगर क्षेत्र स्थित मैट्रो व रैपिड मेट्रो की लाइन से तांबे के तार चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिसमें 9अगस्त 2023 को गिरोह के सभी सदस्यो को क्राइम ब्रान्च ने गिरफ्तार कर थाना मुरादनगर से जेल भेजा था।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular