Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमेट्रो रेल अथॉरिटी से निजी कम्पनी का जल कियोस्क लगाने को हुआ...

मेट्रो रेल अथॉरिटी से निजी कम्पनी का जल कियोस्क लगाने को हुआ अनुबंध

लखनऊ (हि.स.)। मेट्रो रेल अथॉरिटी से निजी कम्पनी डॉलर का नई दिल्ली और लखनऊ के मेट्रो स्टेशनों पर जल कियोस्क लगाने का अनुबंध हुआ। डॉलर कम्पनी की ओर से जल कियोस्क लगाने का कार्य फरवरी से मार्च तक होगा। 

डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी विनोद कुमार ने कहा कि कंपनी की डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सीएसआर शाखा डॉलर फाउंडेशन ने मेट्रो रेल अथॉरिटी (डीएमआरए) के साथ हाथ मिलाया है। डॉलर फाउंडेशन की इस मुहिम के तहत सबसे पहले देश की राजधानी नई दिल्ली के 22 मेट्रो स्टेशनों में जल कियोस्क स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद लखनऊ में जल कियोस्क की शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में इंस्टॉलेशन फरवरी 2021 से शुरू होगा और मार्च 2021 से यह काम करना शुरू कर देगा। मार्च में लखनऊ में जल कियोस्क पर काम शुरु हो सकता है। गर्मियों की शुरुआत हो गयी है और जल कियोस्क हजारों यात्रियों को रोजाना राहत देगा। 
उन्होंने कहा कि डॉलर फाउंडेशन ने कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों में जल कियोस्क स्थापित करने से शुरुआत की। इसके बाद भुवनेश्वर के विभिन्न इलाकों में 15 वाटर हट स्थापित किये। कटक में 16 वाटर हट और पुरी में 14 वाटर हट लगाये गये। नई दिल्ली के बाद लखनऊ और तदोपरांत चेन्नई, जयपुर और नागपुर की ओर भी बढ़ने की योजना है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular