Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेट्रो ने बड़ा चौराहा पर तेज किया कार्य, बदला रहेगा यातायात

मेट्रो ने बड़ा चौराहा पर तेज किया कार्य, बदला रहेगा यातायात

– रविवार के दिन बदले यातायात का होगा मॉकड्रिल

कानपुर (हि.स.)। कानपुर मेट्रो के दूसरे चरण का कार्य तेजी से बढ़ रहा है और अब बड़ा चौराहा पर भूमिगत कार्य तेज हो गया है। इसको लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा और इसका मॉकड्रिल रविवार को अवकाश के दिन होगा।

कानपुर मेट्रो का कार्य नवीन मार्केट से आगे बड़ा चौराहा की ओर बढ़ गया है। बड़ा चौराहा पर भूमिगत रेलवे स्टेशन के लिए यातायात को बदला जाएगा। नवीन मार्केट के बाद बड़ा चौराहा दूसरा ऐसा स्थान है, जहां पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन ने इसको लेकर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

मेट्रो के नवीन मार्केट अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण को लेकर यहां पर अभी भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू है।अब यूपीएमआरसी, यातायात पुलिस के साथ बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करेगी। इसके लिए रविवार का दिन चुना गया है क्योंकि रविवार की छुट्टी की वजह से बड़ा चौराहा पर अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक होता है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक यह डायवर्जन लागू होगा।

बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, जेड स्क्वॉयर मॉल से डीसीबी बैंक के बीच प्रस्तावित है, इतनी दूरी में मेट्रो द्वारा बैरिकेडिंग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular