Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमेजर जनरल अरिंदम चटर्जी ने वीरों को श्रद्धांजलि दी

मेजर जनरल अरिंदम चटर्जी ने वीरों को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ(हि.स.)। मेजर जनरल अरिंदम चटर्जी ने मंगलवार को लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के ‘श्रद्धांजलि’ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेना चिकित्सा कोर के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

इससे पहले मेजर जनरल अरिंदम चटर्जी, वीएसएम, एमजी मेडिकल, सेंट्रल कमांड और कर्नल कमांडेंट, एएमसी ने एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का दौरा किया। एएमसी के कर्नल कमांडेंट की नियुक्ति के बाद जनरल ऑफिसर का यह पहला दौरा था। कार्यक्रम में लखनऊ स्टेशन से सेना चिकित्सा कोर के अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी, जवान और रंगरूट ने भाग लिया। तदुपरांत, वीर नायक दीपक सिंह, वीर चक्र, परेड ग्राउंड में मेजर जनरल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

संचालन मेजर जनरल जेपी प्रसाद, कमांडेंट और चीफ इंस्ट्रक्टर, ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी), एएमसी सेंटर एवं कॉलेज की ओर से किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते की कमान एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के नम्बर-दो टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के कैप्टन चवन सचिन ने संभाली। गार्ड ऑफ ऑनर पूरी सैन्य परंपराओं के साथ आयोजित किया गया था।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular