Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमृतक व्यापारी मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी सरकार

मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी सरकार

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी अदित्यनाथ सरकार कानपुर के मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ गुरुवार को पीड़ित परिवार से कानपुर में मुलाकात के दौरान यह ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत के दौरान कहा सांत्वना देने के साथ ही नौकरी दिए जाने की घोषणा की। कानपुर जिला प्रशासन को मुआवजा राशि बढ़ाए जाने का एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मनीष गुप्ता की पत्नी को विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी दी जायेगी। राहत राशि भी 10 लाख से बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन से प्रस्ताव देने को कहा गया है। परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular