जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के इटहिया नबी जोत गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान इटहिया नबी जोत निवासी कमलेश पाठक (32) पुत्र श्याम राज पाठक, सचिन वर्मा (16) पुत्र जगराम वर्मा व अजय यादव (12) पुत्र ननके यादव पास के भयक पुरवा गांव के पास स्थित पोखरे में मूर्ति विसर्जन के लिए गए हुए थे। पानी अधिक होने के कारण तीनों युवक पोखरे में डूब गए। सूचना मिलते ही खरगूपुर, इटियाथोक और कौड़िया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवकों को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि बेहोशी की हालत में तीनों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र खरगूपुर भेजा गया है। उनके जीवित बचने की उम्मीद कम है। डॉक्टर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबे
RELATED ARTICLES
