Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमून वाक कर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले सिपाही को भारत गौरव सम्मान...

मून वाक कर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले सिपाही को भारत गौरव सम्मान मिलने से खुशी

बलिया (हि.स.)। अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित मध्यप्रदेश के ट्रैफिक पुलिस के जवान बलिया के लाल रंजीत सिंह को दिल्ली में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों ‘भारत गौरव सम्मान’ से विभूषित किए जाने से उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के रंजीत के अनूठे अंदाज ‘मून वाॅक’ की खूब चर्चा होती है।

हल्दी निवासी कुंवर शिवजी सिंह के पुत्र रंजीत सिंह मध्य प्रदेश के इंदौर में बतौर ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। रंजीत सिंह ने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा पद की मोहताज नहीं होती। ट्रैफिक सिपाही रंजीत सिंह को बेस्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पहले भी अनेकों पुरस्कार मिल चुके हैं।

ट्रैफिक पुलिस रंजीत की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है। कश्मीर समेत कई राज्यों में उनको अपने विशिष्ट अंदाज़ में ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। बतौर रंजीत बचपन से ही उनमें कुछ अलग कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की भूख थी। अपने पिता को अपना उच्च आदर्श मान, वो कुछ ऐसा कर जाना चाहते थे ताकि उनके साथ उनके गांव का नाम भी हो सके। डांस इंडिया डांस में सेकेंड रनर अप रहे कुंवर अमर के बड़े भाई रंजीत सिंह को दिल्ली में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों मिले भारत गौरव सम्मान से जिले में खुशी की लहर है। हल्दी गांव की प्रधान लालमुनी देवी, कुंवर नंदजी सिंह, अजय किशोर सिंह, हृदयानंद सिंह, सनबीम स्कूल के निदेशक डा. कुंवर अरूण सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए हुए रंजीत सिंह को बधाई दी है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular