Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुस्लिम समाज के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार: दानिश आजाद

मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार: दानिश आजाद

रायबरेली(हि. स.)। मुसलमानों को योगी सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा व्यापार और महिला सशक्तिकरण जैसे मोर्चों पर आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से मुस्लिम समाज के उत्थान हुआ है। यह बातें अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है।

उन्होंने समारोह में कहा कि योगी सरकार युवाओं और अल्पसंख्यक समाज के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस आरोप को गलत बताया है कि योगी सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव करती है।

मंत्री ने कहा कि मुसलमान खुद भी अब भाजपा से जुड़ रहा है। अगर मुसलमान भाजपा से न जुड़ रहा होता तो रामपुर और आजमगढ़ जैसी मुस्लिम बाहुल्य सीट उप चुनाव में उसके खाते में न आती। मंत्री डीह के अमर सिंह डिग्री काॅलेज में आयोजित मोदी ट्वेंटी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमे उन्होंने कहा है कि वह 24 चुनाव के लिए हर ज़िले में जाएंगे। दानिश ने कहा कि जनता ने अखिलेश को नकार दिया है। वह चुनाव में ही बाहर निकलते हैं। बाकी समय में वह नजर नहीं आते हैं।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular