Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक पर कट्टरपंथियों का हमला

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक पर कट्टरपंथियों का हमला

आरोप, ज्ञानवापी पर सच बोलने से बौखलाए थे कट्टरपंथी, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी (हि.स.)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा पर हमला करने का मामला गुरूवार को सामने आया है। ज्ञानवापी मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखने वाले अफसर बाबा पर हमले की जानकारी मिलते ही विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीवास्तव, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो० अजहरूद्दीन मौके पर पहुँचे।

पीड़ित की ओर से सिगरा थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दिया गया है। इस मामले में केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने तत्काल हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है। अफसर बाबा ने बताया कि उनसे मुस्लिम कट्टरपंथी खासकर देवबंदी मुस्लिम लीग नाराज है। उन्हें मारने का मौका ढूंढ रहे है। सुबह जब लल्लापुरा में नमाज पढ़कर वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे तो पहले से ही नाटे उर्फ नसीम उनका पीछा करते हुए पहुंच गया और बोला कि अफसर बाबा तुम ज्ञानवापी पर क्यों बोल रहे हो, तुम्हें हम जान से मार देंगे। अपने तीन और साथियों को मौके पर बुलाया और सबने मिलकर मुझपर हमला कर दिया। मारपीट में मेरे पेट और सर में गम्भीर चोट आई है। अफसर बाबा ने सिगरा थाने में 4 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है।

अफसर बाबा का कहना है कि जब से ज्ञानवापी प्रकरण चल रहा है मुस्लिम कट्टरपंथी सक्रिय हो गए है। जो मुसलमान सच बोलने की कोशिश करता है उसको जान से मारने की धमकी देते हैं, अपने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं और मौका मिलने पर हमला करवा देते हैं। आरएसएस के विचारधारा से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुस्लिम नेता इन कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

बताते चले ज्ञानवापी प्रकरण में अफसर बाबा ने कहा था कि यह भोले बाबा की नगरी है। बाबर, गजनी, मोहम्मद गोरी और औरंगजेब से भारतीय मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है। ज्ञानवापी सहित जहां भी जिसका जो हक है, उसको वह मिलना चाहिए।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular