Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुल्क की तरक्की के लिए भाजपा को उखाड़ दो : चौधरी जयंत...

मुल्क की तरक्की के लिए भाजपा को उखाड़ दो : चौधरी जयंत सिंह

सहारनपुर ( हि.स.)। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि जातिवाद और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर मुल्क की तरक्की के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा। तरक्की खोखले राष्ट्रवाद से नहीं होगी तकनीक से होगी। अगर हमारी सरकार आई तो हम देश को खोखला राष्ट्रवाद से नहीं बल्कि तकनीक से जोड़ेंगे। हम एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे। हमारा राष्ट्रवाद नई तकनीक से जुड़ा होगा।

गंगोह के पैठ मैदान में शनिवार को जनसभा में रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए नौजवानों किसानों और मजदूरों से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जयंत ने किसानों को भी लुभाने की कोशिश करते हुए कहा कि भाजपा सरकार छह हजार सालाना किसानों को दे रही है। हमारी सरकार आई तो 12 हजार सालाना देंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा लागू करेंगे। अभी तक कुछ ही स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा है। हमारी सरकार में सभी सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाएगा। क्योंकि हमारा नौजवान जब बाहर इंटरव्यू देने जाता है तो वह इंग्लिश में पिछड़ जाता है।

बाबा को राजपाठ नहीं पूजापाठ करना चाहिए : जयंत

जयंत सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि बाबा को राजपाट छोड़कर पूजा-पाठ करना चाहिए। हमने उनके चेहरे पर कभी हंसी नहीं देखी है और जब वह बछड़ों के बीच में जाते हैं तभी मुस्कुराते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular