Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह के जन्मदिन पर सैफई में 22 को होगा दंगल

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सैफई में 22 को होगा दंगल

-प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

इटावा(हि.स.)। देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में सैफई में विशाल दंगल का आयोजन 22 नवम्बर दिन सोमवार को किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य और महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चंदगी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में विशाल दंगल का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। जिसमें तमाम नामचीन पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 21 नवम्बर को 11 बजे चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज के ऑडोटोरियम हाल में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कविगण काव्य पाठ करेंगे। उन्होंने दंगल प्रेमियों व समस्त जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेसवार्ता में केके यादव, अनवार हुसैन, विक्की गुप्ता, सभासद सुनील यादव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular