Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुलायम ने अखिलेश से 3 घंटे तक की बातचीत, पंचायत चुनाव या...

मुलायम ने अखिलेश से 3 घंटे तक की बातचीत, पंचायत चुनाव या कोई और अहम मुद्दा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को अचानक सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की। यह बैठक पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुलायम सिंह यादव अमूमन पार्टी कार्यालय पर अपराह्न 12 बजे के बाद ही आते रहे हैं, लेकिन गुरुवार को 10 बजे ही आ गए। उनके आने के कुछ ही देर बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पहुंचे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव पर गंभीर चर्चा हुई। इस बीच हजारों कार्यकर्ता अखिलेश व मुलायम से मिलने की आस लगाए कार्यालय में जमे रहे, लेकिन दोनों की बातचीत के उपरांत पूर्व मंत्री बलराम यादव को छोड़ कर किसी नेता की मुलाकात नहीं हुई। लगभग सवा एक बजे मुलायम सिंह पार्टी दफ्तर से अपने आवास के लिए निकल गए। तब अखिलेश यादव से बाकी नेताओ की मुलाकात हुई।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular