कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात मुर्गी फार्म में आग लग गई। आग में चार हजार चूजों की जलकर मौत हो गई। जिसमें व्यापारी का लाखों का नुक्सान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कंहजरी कस्बे में राकेश कुमार और सुनील कुमार के पांच मुर्गी फार्म हैं। सोमवार देर रात दोनों लोग अपने घर खाना खाने गए थे और जब वापस आ रहे थे तो उनको फार्म में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी पहुँच गईं। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि दो मुर्गी फार्म जलकर खाक हो गए। राकेश कुमार ने बताया कि दोनों फार्म में लगभग चार हजार चूजे थे जो जलकर खाक हो गए। चूजों के जलने से उनका लाखों का नुक्सान हो गया है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
अवनीश
