Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : स्पोर्ट्स स्टेडियम के कमरे में लगी आग

मुरादाबाद : स्पोर्ट्स स्टेडियम के कमरे में लगी आग

मुुरादाबाद (हि.स.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार सुबह आग की लपटें उठने लगीं। स्टेडियम में मौजूद चौकीदार की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि स्टेडियम के अंदर बनी एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे के अंदर सुबह पांच बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी वजह से कमरे के अंदर रखे गद्दे जलकर राख हो गए और कमरे का दरवाजा भी आग की लपटों से जल गया। जैसे ही स्टेडियम में मौजूद चौकीदार को आग की जानकारी हुई तो उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर आग की सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular