Friday, April 10, 2026
Homeअन्यमुरादाबाद से गुजरने वाली नौ ट्रेनें बहाल हुई

मुरादाबाद से गुजरने वाली नौ ट्रेनें बहाल हुई

मुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद से गुजरने वाली अमृतसर और जम्मू रूट की नौ ट्रेनें बुधवार से बहाल हो गई। पंजाब किसान आंदोलन के चलते रेल संचालन गड़बड़ा गया था। किसानों के रेलवे ट्रैक से हटने के बाद से ट्रेनों को चलाने की आदेश जारी हो गए। करीब नौ दिनों बाद अमृतसर और जम्मू रूट पर ट्रेनें चलने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।

रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद से गुजरने वाली अमृतसर और जम्मू रूट की ट्रेनें 20 दिसम्बर से किसान आंदोलन के चलते ठप थी। नौ दिनों के बाद रेल संचालन पूरी तरह से सुचारू रूप से चलेगा। किसानों का धरना समाप्त होते ही रेल मुख्यालय ने सभी ट्रेनों को फिर से बहाल करने के आदेश दे दिए।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में जो किसानों का आंदोलन रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, वह अब समाप्त हो गया है। आंदोलन से प्रभावित हुई ट्रेनों का संचालन पुनः सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इससे मुरादाबाद की नौ ट्रेनें बहाल हो रही हैं। शार्ट टर्मिनेट व बदले मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular