मुरादाबाद (हि.स.)। रेलवे बोर्ड ने एनटीपीसी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए आदेश दिया है कि अभ्यर्थियों की शिकायतें और सुझाव दर्ज करने के लिए उत्तर रेलवे के विभिन्न रेल मंडलों में अलग-अलग स्टेशनों पर हेल्प डेस्क तैयार है।
हर यूनिट पर एक कंट्रोल इंचार्ज बनाकर आउटरीच कैम्प खोल दिए गए हैं। यह निर्णय दे शभर में अलग-अलग स्थानों पर रेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के अभ्यार्थियों के द्वारा प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।
मंडल में मुरादाबाद, बरेली, रुड़की और देहरादून में यह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अभ्यर्थी 16 फरवरी तक रोजाना सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट – rbcommittee@railnet.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मुरादाबाद रेल मंडल में सहायता डेस्क की मॉनिटरिंग के लिए नरदेव कुमार नियुक्त किए गए हैं।
नरदेव कुमार ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित हो चुकी है अभी तक कोई शिकायत या सुझाव प्राप्त नहीं हुए हैं। यदि कोई शिकायत या सुझाव प्राप्त होगा तो रेलवे बोर्ड उससे अवगत कराएगा।
निमित
