मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि वाणिज्य विभाग ने टिकट चेकिंग के माध्यम से फरवरी में 61 हजार 204 मामलों में तीन करोड़ 24 लाख 94 हजार 465 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया है। यह मासिक लक्ष्य 2.77 करोड़ रुपये से 17.33 प्रतिशत अधिक है।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे बताया कि मंडल ने टिकट चेकिंग में अपने वार्षिक लक्ष्य 45.50 करोड़ रुपये को फरवरी माह में ही 49 करोड़ 53 लाख 47 हजार 239 रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया है। यह वार्षिक लक्ष्य से 17.33 प्रतिशत अधिक है। टिकट चेकिंग द्वारा फरवरी बिना बुक किये लगेज के सात मामलों से 5,945, बिना टिकट तथा अनियमित टिकट के 54 हजार 916 मामलों से तीन करोड़ दो लाख 21 हजार 425 रुपये एवं अन्य नान पेनल्टी ( धुम्रपान, गन्दगी इत्यादि ) के 6,281 मामलों से 22 लाख 67 हजार 095 का रेल राजस्व अर्जित किया है।
निमित जायसवाल
