– महाप्रबंधक आशुतोष गंगल बिजनौर समेत अन्य स्टेशनों का लेंगे जायजा
मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल 13 फरवरी को मुरादाबाद रेल मंडल के बिजनौर रेलवे स्टेशन समेत अन्य कुछ और स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मुरादाबाद रेल मंडल के नजीबाबाद-मुअज्जमपुर सेक्शन के मुआयना भी कर सकते है। मुरादाबाद मंडल में बिजनौर और धामपुर स्टेशनों में रेल विकास योजनाओं का खाका तैयार किया गया है।
निमित जायसवाल
