मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके मां और बाप सामने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जबरन शादी कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए मां-बाप ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे से परिचित हैं। विवेचना की जा रही है।
पीडि़त परिजनों का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले आरोपी, बेटी सहित उन तीनों को अगवा करके अमरोहा में कहीं ले गये और बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उन्हीं के सामने बलात्कार किया। आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी नाबालिग बेटी से शादी भी करा दी और उन्हें धमकी दी गई कि अगर किसी से कहोगे तो जान से मार देंगे। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत कर दी है। लड़की नाबालिग है। फिलहाल पिता की तहरीर पर थाना छजलैट में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 342, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्रा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार उसका बेटा 27 जून को गायब हो गया था। 28 जून को इनके कुछ परिचित इनके घर पर आये और बेटे को तलाशने के बहाने इन्हें अपने साथ ले गए और बेटी को भी रिश्तेदारी में से बुला लिया और इनके ही सामने उसके साथ दुष्कर्म किया है। फ़िलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है।
मुरादाबाद में मां-बाप के सामने नाबालिग से गैंगरेप, जबरन शादी कराने का भी लगाया आरोप
RELATED ARTICLES
