Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में मतों की मतगणना के लिए लगेंगे 504 कर्मचारी

मुरादाबाद में मतों की मतगणना के लिए लगेंगे 504 कर्मचारी

मुरादाबाद(हि.स.)। उप्र विधानसभा चुनाव के तहत मुरादाबाद में चुनाव के द्वितीय चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ। उप्र विधानसभा के साथ सभी राज्यों में मतगणना 10 मार्च को होगी। मुरादाबाद में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने खाका तैयार किया है। जिले की 6 विधानसभा सीटों पर अपना भाग्य अजमा रहे 66 विधानसभा प्रत्याशियों के मतों की मतगणना के लिए 504 कर्मचारी लगेंगे। हर विधानसभा में 84 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

मुुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक आनंद वर्धन ने बताया कि मतगणना को हर विधानसभा में 14 टेबल लगेंगी। वहीं दो टेबल आरओ और एक प्रेक्षक की रहेगी। ऐसे में एक विधानसभा में 17 टेबल रहेगी। वहीं बीस फीसदी रिजर्व टेबल रहेगी। प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर सुपरवाइजर, काउंटिंग अस्सिटेंट, एडिशनल काउंटिग स्टाफ, माइक्रो आब्जर्बर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगेगा।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular