Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

मुरादाबाद में भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

मुरादाबाद (हि.स.)। कटघर थाना क्षेत्र गोविंद नगर में गुरुवार को संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपित भाई मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना कटघर क्षेत्र के गोविंद नगर में निवासी राजबहादुर की पत्नी सीमा का आरोप है कि उसके जेठ कमल और पति के बीच गुरुवार को विवाद हो गया। उसके बाद जेठ कमल और ननदोई शंकर ने उसके पति राजबहादुर को गोली मार दी। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का कहना है कि गोविंद नगर इलाके में मकान के बंटवारे के कारण बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर तमंचे से गोली चलाई थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular