Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉटों का सर्वे शुरू

मुरादाबाद में चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉटों का सर्वे शुरू

मुुरादाबाद (हि.स.)। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद में चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉटों का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के दौरान जो भी कमियां होंगी, संबंधित विभाग द्वारा उन्हें दुरुस्त कराने का कार्य तीव्र गति से शुरू हो जाएगा।

जनपद में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए शासन से आदेश जारी किए गए हैं। यातायात पुलिस ने हाईवे, लिंक रोड और अन्य मार्गों का निरीक्षण कर उन प्वाइंटों को चिह्नित किया है। जहां अधिक हादसे हुए हैं। दो दिन पूर्व एसपी आफिस में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे थे।

बैठक में बताया गया था कि मुरादाबाद जनपद के रामपुर दोराहा रामगंगा नदी पुल, जीरो प्वाइंट दलपतपुर श्योहरा बाजे, दलपतपुर चौराहा, रामपुर बार्डर गणेश घाट, हाथीपुर बिलारी, पुराना टोल प्लाजा, कोहिनूर तिराहा, नानपुर, कुंदरकी, ताहरपुर, जीरो प्वाइंट कटघर, जटपुरा, डीगरपुर, महमूदपुर माफी, जलालपुर और डूंगरपुर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर लिए गए थे, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकरियों की टीम ने मौके पर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular