मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोविड अस्पतालों में संसाधनों को बढाने के आदेश दिए। कहा कि संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे कोविड अस्पतालों में बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाई जाएं। ताकि कोरोना मरीजों को अस्पताल से बिना इलाज के वापस न लौटना पड़े।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 18 प्लस का टीकाकरण सोमवार से शुरू करने के भी आदेश दिए।
शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में थे। मंडल में मुरादाबाद और अमरोहा ऐसे जिले है जिनमें पॉजिटिवटी रेट ज्यादा है। लिहाजा सीएम ने मुरादाबाद में आकर कोविड से निपटने के उपायों की समीक्षा करने आए।
कमिश्नर कार्यालय पर करीब पौन घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना से उपजे मौजूदा हालात और आने वाली तीसरी लहर पर मंथन किया। अस्पताल में बेड और आईसीयू की संख्या दोगुनी की जाएं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि निजी तौर पर बने कोविड अस्पतालों के उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
