Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : बिना जांच के कोरोना सं‍क्रमित निकले राशन डीलर और रिटायर्ड...

मुरादाबाद : बिना जांच के कोरोना सं‍क्रमित निकले राशन डीलर और रिटायर्ड शिक्षक


मुरादाबाद । स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा सामना आया है। जिले में बिना सैंपल दिए ही राशन डीलर और रिटायर्ड शिक्षक को कोरोना संक्रमित बना दिया गया। दोनों का दावा है कि दो अप्रैल को डिलारी सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था। कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं कराया था। वहीं एसीएमओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। डिलारी थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर लाल निवासी नसीम अहमद गांव के राशन डीलर हैं। वह दो अप्रैल को गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक खेमपाल सिंह तथा अन्य लोगों के साथ डिलारी सीएचसी पहुंचे थे। जहां कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसके बाद कार्ड लेकर गांव लौट आए। सोमवार शाम नसीम अहमद और खेमपाल के मोबाइल पर डिलारी सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी ने कॉल करके दोनों को कोरोना संक्रमित होना बताया है। कोरोना संक्रमित की सूचना पर दोनों सकते में आ गए।
नसीम अहमद और खेमपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने कोरोना टेस्ट के लिए जब सैंपल नहीं दिया तो वह पॉजिटिव कैसे आ गए। सोमवार को आई रिपोर्ट में दोनों के बाकायदा नाम, मोबाइल नंबर भी दर्शा दिए गए। यहीं नहीं सैंपल की तारीख तीन अप्रैल दर्शा दी गई। राशन डीलर और सेवानिवृत्त शिक्षक के सैंपल देने से इनकार के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसीएमओ डा डीके प्रेमी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। प्रधानी के चुनाव को लेकर किसी ने गलत नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया होगा। सीएचसी डिलारी के एलटी का दावा है कि उसने सैंपल लिया था। इस संबंध में डिलारी चिकित्सा प्रभारी से भी बात की गई है।
राशन डीलर नसीम अहमद ने बताया कि दो अप्रैल को सरकारी अस्पताल डिलारी गया था। स्वास्थ्य कर्मी ने आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिया था। जिसे वेरीफाई करने के बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कोई सैंपल नहीं दिया था, लेकिन सोमवार को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक खेमपाल सिंह ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल नहीं दिया था। दो अप्रैल को डिलारी सीएचसी जरूर गया था, लेकिन टीकाकरण कराने। सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर मुझे कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया था। सोमवार शाम अस्पताल से फोन आया कि मैं कोरोना संक्रमित हू

RELATED ARTICLES

Most Popular