Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुरादाबाद परिक्षेत्र में 25 हजार के इनामी समेत 45 आरोपित और 207...

 मुरादाबाद परिक्षेत्र में 25 हजार के इनामी समेत 45 आरोपित और 207 वारंटी गिरफ्तार

-पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर के आदेश पर मुरादाबाद परिक्षेत्र के पांचों जनपदों में चला अभियान

मुरादाबाद (हि.स.)। पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर के आदेश पर मुरादाबाद परिक्षेत्र के पांचों जनपदों में इनामी, वारंटी, फरार आरोपितों को दबोचने के लिए चलाए गए अभियान में 25 हजार के इनामी समेत 45 आरोपित बदमाश और लंबे समय से फरार चल रहे 207 वारंटियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

डीआईजी शलभ माथुर ने इनामी बदमाश वारंटी, वांटेड और गुंडा एक्ट के आरोपितों की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत काम करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत परिक्षेत्र के पांचों जिलों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुरादाबाद जिले में 42 वारंटी और गोकशी के तीन वांछित आरोपित पकड़े गए। जबकि चार आरोपित अन्य मामलों में गिरफ्तार हुए। इसी तरह बिजनौर पुलिस 65 वांटरी, 2 गैंगस्टर के आरोपित और 20 अन्य मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार किया। अमरोहा में 52 वारंटी और 11 वांछित आरोपित पकड़े गए। रामपुर पुलिस ने इसी समयावधि में 35 वारंटी और एक वांटेड आरोपित को दबोचा। इसके अलावा रामपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित अरजुम उर्फ अंजुम निवासी ककराला थाना अलापुर जिला बदायूं को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। संभल जिले में भी 13 वारंटी और 3 वांछित आरोपित गिरफ्तार किए गए।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular