Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : नर्सिंग होम में लगी आग, मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर...

मुरादाबाद : नर्सिंग होम में लगी आग, मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

मुरादाबाद (हि.स.)। जिले के थाना गलशहीद स्थित जिज्ञासा नर्सिंग होम में मंगलवार को आग लग गई। घटना के समय अस्पताल में लगभग 45 से अधिक मरीज उनके तीमारदार और स्टाफ मौजूद था। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने अस्पताल में फंसे हुए मरीजों व उनके तीमारदारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आग को बुझाया गया। आग से अस्पताल जलकर राख हो गया।

जिज्ञासा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के गेट पर विद्युत मीटर लगा था। मध्य रात्रि में किसी समय विद्युत मीटर से चिंगारी निकलनी शुरू हो गई। जो अस्पताल के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों पर गिरी जिसके बाद उसमें आग लग गई। धीरे-धीरे वह आग नर्सिंग होम के भूतल तक पहुंच गई। आग लपटें उठती देखे अस्पताल स्टॉफ द्वारा फायर बिग्रेड को तत्काल सूचना दी गई। इधर आग लगने से मरीजों व तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने नर्सिंग होम के फायर एक्जिट से मरीजों और उनके तीमारदारों को बाहर निकाला गया।

डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि घटना से किसी मरीज व उनके तीमारादारों को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। लेकिन इस आग में उनका अस्पताल जल गया है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular