Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : दूसरे राज्यों का वीडियो डालकर माहौल बिगड़ने की कोशिश नाकाम,...

मुरादाबाद : दूसरे राज्यों का वीडियो डालकर माहौल बिगड़ने की कोशिश नाकाम, मामला दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने के लिए शरारती तत्व रोजाना नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। जनपद मुरादाबाद में धर्म विशेष के नारे लगवाने व युवक की पिटाई की घटना का वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की बड़ी साजिश थी,जिसे पुलिस ने नाकाम किया है।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक, ट्वीटर एक व्यक्ति शिव कुमार चावला के नाम से ट्वीट किया गया। इसमें धर्म विशेष के नारे लगवाने तथा पीड़ित व्यक्ति को मारपीट कर अधमरा कर देने की घटना मुरादाबाद जनपद की बताकर वायरल किया गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच की तो यह वीडियो मुरादाबाद की बजाय दूसरे राज्य हरियाणा का निकला। हालांकि वीडियो वायरल हुआ है वह भी असत्य है। उस पोस्ट में कोई धार्मिक प्रकरण नहीं है। इससे स्पष्ट है कि व्यकित द्वारा जान बूझकर जनपद का माहौल व शांति व्यवस्था को खराब करने के उदृेश्य से इस प्रकरण को मुरादाबाद का बताकर वायरल किया गया है।

इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular