Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार

मुरादाबाद : ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार

मुरादाबाद (हि.स.)। लोकतंत्र के इस महापर्व पर जनपदवासी बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रहे है। लेकिन यहां के एक गांव ऐसा भी है, जहां के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट में आने वाले नगला जतनी गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर कई जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क और रास्ते को बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसी बात से दुखी होकर ग्रामीणों ने मतदान न करने का निर्णय लिया है। कोई भी व्यक्ति एजेंट बनने को भी तैयार नहीं है। गांव में तकरीबन 700 मतदाता हैं। इस मामले की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी मतदाताओं को मनाने में जुट गये हैं।

रामपुर में मतदान का बहिष्कार

रामपुर के मिलक क्षेत्र के ग्राम कृपया पांडे के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक गांव के बीचों-बीच बने शराब की दुकान नहीं हटेगी तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। चुना बहिष्कार की खबर पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल व जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular