– 15 दिसम्बर को काफूरपुर तथा महेशरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज नंबर 43-ए पर होगा रेल पथ का मरम्मत कार्य
मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि 15 दिसम्बर गुरुवार को मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड में काफूरपुर तथा महेशरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज नंबर 43-ए पर रेल पथ का मरम्मत कार्य होने के कारण अप तथा डाउन लाइन पर प्रातः 9 बजकर 50 मिनट से सायं 4 बजकर 20 मिनट तक कुल साढ़े 6 घंटे का ट्रैफिक तथा पॉवर ब्लाॅक लिया जाएगा, जिसके कारण मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 8 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12392 (नई दिल्ली-राजगीर) जेसीओ 15 दिसम्बर दिन गुरुवार को नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर चलने के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट विलम्ब से संचालित की जाएगी, रेलगाड़ी संख्या 13258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर 15 दिसम्बर को आनंद विहार टर्मिनल से अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर चलने के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट विलम्ब से संचालित की जाएगी, रेलगाड़ी संख्या 15060 आनंद विहार टर्मिनल-लालकुँआ 15 दिसम्बर को आनंद विहार टर्मिनल से अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर चलने के स्थान पर 1 घंटे विलम्ब से संचालित की जाएगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस व रेलगाड़ी 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 15 दिसम्बर को निरस्त रहेगी, यह गाड़ी कोहरे के कारण 15 दिसम्बर को निरस्त हैं। रेलगाड़ी संख्या 04393 अलीगढ़-गजरौला 15 दिसम्बर को गजरौला के स्थान पर मुरादाबाद तक ही जाएगी, रेलगाड़ी संख्या 04394 गजरौला-अलीगढ 15 दिसम्बर को गजरौला के स्थान पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ जेसीओ 15 दिसम्बर को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-हापुड़- मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद-टपरी- लक्सर-मुरादाबाद होकर डिब्रूगढ़ जाएगी।
निमित जायसवाल
