– वेब सीरीज गेम ऑफ द सक्सेस में मुरादाबाद के कई क्रिकेटर शामिल
मुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद के क्रिकेटर श्रीकांत शर्मा और अन्य कई स्थानीय क्रिकेटर ईओआर टीवी मीडिया की ओर से बनी वेब सीरीज गेम ऑफ द सक्सेस में नजर आएंगे।
गेम ऑफ द सक्सेस में वेब सीरीज में नेगेटिव रोल में कैप्टन समीर सेठी की भूमिका में श्रीकांत शर्मा दिखाई देंगे। श्रीकांत ने बताया कि वेब सीरीज क्रिकेट वर्ल्ड में जेंडर इक्वलिटी पर आधारित है वेब सीरीज का यह दूसरा सीजन है जिसमें मुरादाबाद के कई क्रिकेटर भी शामिल हैं।
श्री शर्मा ने आगे बताया कि वेब सीरीज गेम ऑफ द सक्सेस की शूटिंग पिछले दिनों मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित शिरडी साईं पब्लिक स्कूल वह सोनकपुर स्टेडियम में की गई थी। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज में मुरादाबाद के क्रिकेटर यश शुक्ला, रोहित कुमार, शिवादित्य, रितिक चौधरी आदि ने भी क्रिकेटर के रूप में अपनी अलग-अलग भूमिका अदा की है।
श्रीकांत शर्मा आल इंडिया यूनिवर्सिटी के साथ ही जोनल अंडर-19 और रणजी ट्राफी कैंप में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
निमित
