Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुम्बई से गोरखपुर आ रही ट्रेन में लगी आग बुझाया

मुम्बई से गोरखपुर आ रही ट्रेन में लगी आग बुझाया

देवरिया (हि.स.)। मुम्बई से गोरखपुर आ रही गाड़ी के पहिए से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से पूर्व धुंआ निकलने लगा। स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने आग बुझा दिया।

गाड़ी संख्या 12165 मुम्बई से गोरखपुर जा रही थी। 129 ए स्पेशल गेट पास करते समय आरपीएफ कांस्टेबल ने स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ को यह जानकारी दी। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने पर आरपीएफ की सतर्कता से मौजूद फायर एस्टी गियूशर (अग्निशमन यंत्र) आरपीएफ के जवान एसआई प्रेम सागर, हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय, संजीव यादव, कास्टेबल उपेन्द्र मिश्र, जयराम यादव द्वारा स्लीपर एस 4 के पास पहुँच कर आग पर काबू पाया।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular