Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुम्बई में बजा एटीएम का सायरन, कानपुर में गिरफ्तार हुआ लुटेरा

मुम्बई में बजा एटीएम का सायरन, कानपुर में गिरफ्तार हुआ लुटेरा

– सायरन बजते ही कानपुर पुलिस को मिली जानकारी पर एटीएम तोड़ने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर (हि.स.)। एटीएम मशीन को तोड़कर नकदी निकलाने वाले लुटेरे को मुम्बई में बजे सायरन के बाद कानपुर में पकड़ लिया गया। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
मुंबई के एक्सिस बैंक का सायरन बजने से कानपुर पुलिस ने सर्दी में पसीने छोड़ दिया। देर रात कल्यानपुर आवास विकास योजना संख्या एक में बने एक्सिस बैंक के एटीएम में एक बदमाश घुसा और पत्थर से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाला। इसके बाद कैश निकालने के लिये ईंट पत्थरों से एटीएम मशीन को तोड़ने लगा। इतने में ही मशीन में लगा सायरन मुंबई में बने एक्सिस बैंक के मुख्यालय में बजने लगा। सायरन बजते ही बैंक के मैंनेजर ने कल्यानपुर थाना पुलिस से तत्काल संपर्क कर एटीएम मशीन की लोकेशन भेजी। जानकारी मिलते ही जेब्रा ड्यूटी पर तैनात सिपाही पुष्पराज और संदीप मौके पर पहुचे। पुलिस को आता देख शातिर वहां से भागने लगा। सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस पूछताछ के लिये थाने ले आई। 
पुलिस पूछताछ में शातिर ने अपना नाम विशाल खन्ना पुत्र मुरारी लाल बताया।शातिर ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ दूध का कारोबार करता हैं। वह बुरी तरह से कर्ज में डूब गया हैं। कई लोगों से उसने ब्याज पर पैसा भी ले रखा था। कर्जदार रोज घर आकर उसे परेशान करते हैं। बुधवार देर रात को वह शराब पीने बाद कल्यानपुर एक्सिस बैंक के एटीएम पहुंचा और पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। उसके बाद पैसा निकालने के लिए वह पत्थरों से एटीएम मशीन तोड़ने लगा। 
पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार बताया कि देर रात मुंबई एक्सिस बैंक के मैनेजर ने एटीएम टूटने की जानकारी प्राप्त हुई थीं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक लुटेरे को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता हैं। उसने कुछ लोगों से पैसा उधार ले रखा था। जिसे चुकाने के लिए उसने एटीएम मशीन में चोरी करने का प्रयास किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular